
x
भरतपुर। भरतपुर डीग कस्बे के मैला मैदान में आरा मशीन के पास कार में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसा सुबह 10 बजे हुआ। आग लगने के बाद मेला मैदान में अफरा तफरी मच गई। वहीं कार में बैठी दो महिलाएं भी झुलस गई। दोनों को डीग कस्बे के राजकीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से दोनों को भरतपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आग लगने से दीदावली निवासी मुन्नी देवी (35) और कामा निवासी कुसुम देवी (40) घायल हो गई। डॉक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया हमने दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार कर दिया है। दोनों महिलाएं करीब 10 से 15 परसेंट झुलस गई हैं। जिनको जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया है l इधर जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story