राजस्थान

सफाई कर्मचारी भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Admindelhi1
13 Oct 2026 9:58 AM IST
सफाई कर्मचारी भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
x
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती की नई अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय

जयपुर: स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

राज्य की 183 नगरीय निकायों में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 एवं यथा संशोधित नियमों के अंतर्गत 24,752 रिक्त पदों पर संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 27 जुलाई को जारी किया गया था। इसके तहत अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पूर्व में 13 अक्टूबर तक बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दिया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

स्वायत्त शासन विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Next Story