राजस्थान

स्वाभिमान न घटे इसलिए चलाया अभियान

Admin Delhi 1
14 Sept 2023 11:28 AM IST
स्वाभिमान न घटे इसलिए चलाया अभियान
x
अब तक 26 परिवारों को दी मदद

जोधपुर: रविंद्र शर्मा जोधपुर ब्राह्मण समाज की जरूरतमंद बालिकाओं की पढ़ाई, सगाई और विवाह के लिए एक व्यक्ति ने कुबेर समिति बनाकर मिनी बैंक खोल दिया। अब तक 26 से अधिक बालिकाओं के विवाह के लिए इस बैंक की तरफ से जरूरतमंद परिवारों की मदद की गई है।

वहीं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। बालिकाओं की शादी के लिए दी जाने वाली राशि पर मात्र पचास पैसे ब्याज भी देने की स्थिति में है उसी से लिया जाता है। इस ब्याज राशि को गरीब व जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद व पढ़ाई में लगाया जाता है।

यह सेवा कार्य 16 साल पहले समाजसेवी विकास शर्मा ने अपने करीब 25 साथियों के साथ मिलकर शुरू किया। इसमें 386 सदस्य बन गए और हर सदस्य बेटियों के लिए सहयोग करता है। 26 लड़कियों के विवाह में कम ब्याज पर लोन व 126 को रोजगार खुलवाया शर्मा ने बताया कि समाज में जो व्यक्ति स्वाभिमानी होते हैं वो परिवार में शादी-समारोह व मृत्यु के मौके पर उधार लेता हैं। ब्याज अधिक होने से आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद शुरू की। उनकी टीम पहले पता करती है कि पैसा मांगने वाला परिवार जरूरतमंद है या नहीं। परिवार की सूचना गुप्त रखी जाती है।

Next Story