राजस्थान

काम के बहाने लड़की को बुलाया, देह व्यापार कराया

Admin Delhi 1
28 July 2023 6:30 AM GMT
काम के बहाने लड़की को बुलाया, देह व्यापार कराया
x

कोटा न्यूज़: रामगंज मंडी उपखंड के सुकेत में युवती से देह व्यापार करवा रहे एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता दस्तयाब कर लिया है। आरोपी, पीड़िता को दिल्ली से काम दिलवाने के बहाने सुकेत लेकर आए थे और अपने घर पर ही देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कोर्ट आदेश से जेल भेज दिया है।

रामगंजमंडी डीएसपी संजय सिंह चंपावत ने बताया कि आरोपी जावेद और एक महिला दिल्ली से एक लड़की को बहला फुसला कर सुकेत लेकर आए। जिससे पिछले 2 महीने से दोनों देह व्यापार का काम करवा रहे थे। दिल्ली पुलिस थाने से लड़की को गुमशुदगी की रिपोर्ट सामने आई थी, जो सुकेत में पाई गई। इस पर सुकेत एसएचओ विष्णु कुमार के नेतृत्व में टीम ने लड़की को दस्तयाब किया गया, तो लड़की ने बताया कि दोनों दिल्ली से काम दिलवाने के बहाने से उसे लेकर आए। पीड़िता ने बताया कि मैंने इनके चंगुल से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया।

सुकेत एसएचओ विष्णु सिंह का कहना है कि लड़की बालिग होने से उसे छोड़ दिया है। जो अपने घर दिल्ली जाएगी। वहीं दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में एसएचओ विष्णु सिंह, भंवर लाल, विनोद कुमार, यशवंत और महिला कॉन्स्टेबल नूतन शामिल रहे।

Next Story