राजस्थान

यात्रियों से भरी बस पलटी एक की मौत

Admin4
22 May 2023 6:56 AM GMT
यात्रियों से भरी बस पलटी एक की मौत
x
जयपुर। जम्मू-कश्मीर में रविवार देर शाम राजस्थान से आई लोगों से भरी एक बस पलट गई। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह के मुताबिक, हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हुए हैं। हादसा रियासी जिले के मुरी इलाके में हुआ। सभी यात्री माता वैष्णोदेवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों में 13 लोग जयपुर के रहने वाले हैं। सभी को कटरा और दंसल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खतरनाक मोड़ पर बस का चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे बस हादसे का शिकार हो गई।
सरोज (45) पत्नी हेम चंद।
दियांशु कुमावत (24) पुत्र महेंद्र सिंह कुमावत।
दीपा कुमावत (30) पत्नी कमल।
सुशीला (50) पत्नी मनोज।
संविका (1) पुत्र कमल।
मोहन (52) पुत्र रामेश्वर प्रसाद।
नीतीश कुमावत (17) पुत्र विनोद कुमावत।
विक्रम (22) पुत्र महेंद्र सिंह।
मयंक (6) भगवान साईं के पुत्र।
विकास सूर्यबानी (48) पुत्र हेमंत साय।
लोकेश कुमार (22)।
संगीता कुमावत (26) पुत्री मनोज।
अंजू कुमावत (25) पत्नी गगन कुमावत।
Next Story