राजस्थान

बस-बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर, चालक घायल

Rani Sahu
6 Jan 2023 3:52 PM GMT
बस-बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर, चालक घायल
x
बीकानेर : बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कितासर के बस स्टैंड के पास बस और बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में बोलेरो ड्राइवर को चोट तो आई लेकिन वो बच गया। हादसे के बाद जोर से धमाका हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
चालक के सिर और पैर में चोट आई हैं। जिसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवाया। पिछले कुछ दिनों में बीकानेर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। कोहरे के कारण कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए हैं।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story