राजस्थान

मिला महिला का जला हुआ शव, लोगों में मचा हड़कंप

Admin4
12 Sep 2023 11:18 AM GMT
मिला महिला का जला हुआ शव, लोगों में मचा हड़कंप
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर बाइक के पास महिला का जला हुआ शव का मामला सामने आया है। महिला सोमवार शाम को अपने भाई की बाइक लेकर निकली थी। जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मामला श्रीगंगानगर जिले से सूरतगढ़ में भोजेवाला मार्ग का है। जहां मंगलवार को लावारिस हालत में एक महिला का जला हुआ शव मिला। इस दौरान एक बाइक भी पास में खड़ी हुई थी। घटना की जानकारी के बाद एफएसएल और MOB की टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल लिए गए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूरतगढ़ के सटे किशनपुरा आबादी से होकर भोजेवाला गांव की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित एक गैस गोदाम के पीछे कच्ची सड़क पर महिला के जले शव की उन्हें सूचना मिली, जिसके बाद वे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक महिला का जला हुआ शव पड़ा था। पास ही खड़ी बाइक के नबंरों के आधार पर जांच की तो महिला की पहचान निर्मला (30) पत्नी वकील वासी बड़ोपल रोड, होमलैंड सिटी के पास के रुप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक महिला का पति वकील कुम्हार और संघर गांव का निवासी मृतका का भाई राजकुमार सोमवार रात करीब 8 बजे से इस महिला से संपर्क नहीं होने के कारण उसे खोज रहे थे। परिजनों बताया कि राजकुमार सोमवार शाम को अपने बहन के घर आया था। इस दौरान उसकी बहन बाइक लेकर गई थी। रात 8 बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मगर इसके बाद में इस महिला के साथ क्या घटना हुई यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही मौके पर एफएसएल और MOB की टीम को बुलवाया। जिन्होने मौके से गहन साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया है।हालांकि प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हत्या किए जाने के बाद शव को ठिकाने लगाने के एंगल से देख रही है।
Next Story