राजस्थान
Bundi: जल संरक्षण और पर्यावरण सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मिला सम्मान
Tara Tandi
17 Jun 2025 5:55 PM IST

x
Bundi बूंदी । मेरा युवा भारत केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्र द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस कार्यक्रमों एवं वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सराहनीय सेवा कार्य करने वाले रामेष्ट युवा मंडल संस्थान, बालचंद पाड़ा के युवा स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण दिवस पर आयोजित स्वच्छता, श्रमदान, पौधारोपण व अन्य जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा योगदान देने वाले युवा स्वयंसेवकों को केंद्र की ओर से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मान समारोह से पूर्व युवाओं का बौद्धिक सत्र व युवा परिचर्चा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने की। बतौर विशिष्ट वक्ता क्रीड़ा भारती प्रांत योग प्रमुख भूपेन्द्र योगी, मंडल अध्यक्ष शिखर पंचोली, मंडल सचिव रोहन गुर्जर शामिल रहे। अध्यक्षता कर रहे जिला युवा अधिकारी पाटोदिया ने कहा कि युवा माय भारत के माध्यम से युवा राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़कर समाज के विभिन्न आयामों को प्रसारित करता है, साथ ही स्वयंसेवा, पर्यावरण संरक्षण व अन्य जागरूकता गतिविधियों के द्वारा राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट वक्ता क्रीड़ा भारती प्रांत योग प्रमुख योगी ने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व से युवाओं को अवगत कराया। रामेष्ट युवा मंडल अध्यक्ष शिखर पंचोली ने युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संचालन रोहन गुर्जर ने किया।
इनका हुआ सम्मान:-
पर्यावरण दिवस पर पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों पर हुए श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंडल अध्यक्ष शिखर पंचोली, सोनू कुमार सैनी, कार्तिक मेघवाल, दीपेश सैनी, गोलू गुर्जर, अजय सिंह, रुद्रेश हाड़ा, नैतिक शर्मा, लोकेश आदि का अध्ययन सामग्री, बैग, टी-शर्ट आदि देकर सम्मान किया गया।
TagsBundi जल संरक्षणपर्यावरण सेवाउत्कृष्ट योगदान देनेयुवाओं सम्मानBundi water conservationenvironmental serviceoutstanding contributionyouth honorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





