राजस्थान
Bundi: बाल संरक्षण एवं बालिका सशक्तिकरण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Tara Tandi
23 July 2025 6:28 PM IST

x
Bundi बूंदी । ज़िला कलक्टर के निर्देशन में ज़िले में बालिका सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे समन्वित प्रयासों के तहत ग्राम पंचायत करवर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं ज़िला स्तरीय विशिष्ट कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया, जिसमें ज़िला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, एक्शन एड–यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों के सक्रिय समन्वय से सहभागिता रही।
कार्यशाला की अध्यक्षता सरपंच दीपकला नागर द्वारा की गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय शिक्षकों, चाइल्ड राइट्स क्लब के सदस्यों एवं अन्य सामाजिक हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भेरू प्रकाश नागर ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना को सशक्त करना व यस टू स्कूल अभियान के तहत स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान एवं पुनः नामांकन कर बाल हितैषी व बालिका अनुकूल ग्राम पंचायत की अवधारणा को व्यवहार में लाना हैं।
इस दौरान बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हुकमचंद जाजोरिया ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने व बाल श्रम की रोकथाम हेतु ठोस रणनीति पर संवाद करते हुए पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का विधिवत गठन किया गया, जिसमें समुदाय के विभिन्न वर्गों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। साथ ही, करवर को बालिका अनुकूल ग्राम पंचायत बनाने हेतु बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य व समग्र विकास के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में पॉश (कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न की रोकथाम) विषय पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ता व कानून परामर्शदाता अनस सिद्दीकी ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कानूनों और व्यवहारिक उपायों की जानकारी साझा की गई। चाइल्ड राइट्स क्लब के सदस्यों ने अपने विचारों एवं पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से बाल विवाह, बाल श्रम व शिक्षा के अधिकार जैसे विषयों को रेखांकित किया।
कार्यशाला का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों व हितधारकों ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सतत प्रयास करने एवं ग्राम स्तर पर बाल मैत्री वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उप सरपंच पंकज दाधीच, शिक्षक राम अवतार नागर ने भी बाल संरक्षण व बालिका सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें।
कार्यशाला में बाल अधिकारिता विभाग से आउट रीच वर्कर दीपिका वशिष्ठ, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक पूर्णिमा गौतम, काउंसलर सलोनी शर्मा व अक्षिता चारण, चाइल्डहेल्प लाईन से पिंकी राठौर, राधा कुमारी, ए.एनएम. उमा शर्मा, कनिष्ठ सहायक अरविंद कुमार वैरागी, साथिन रेखा टेलर, हुलसा नागर, ममता शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला शर्मा, यशोदा वर्मा, पिंकी बाई, सुगना महावर सहित अनेक हितधारक उपस्थित रहें।
TagsBundi बाल संरक्षणबालिका सशक्तिकरणकार्यशाला आयोजनBundi child protectiongirl empowermentworkshop organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





