राजस्थान

Bundi: अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का हुआ सफल आयोजन

Tara Tandi
28 Feb 2025 6:47 PM IST
Bundi: अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का हुआ सफल आयोजन
x
Bundi बूंदी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 का जिलेभर में शांतिपूर्ण रूप से आयोजित हुई। शुक्रवार को अध्यापक लेवल 2 की पात्रता परीक्षा तृतीय पारी में प्रात 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कि गई | परीक्षा में 6808 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 6237 उपस्थित व 571 अनुपस्थित रहे । उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 91.61 रहा।
बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं व्यवस्था संबंध करने के लिए पुलिस की व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी | समस्त परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड द्वारा सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे जिसे बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की गई।
Next Story