
x
Bundi बूंदी । शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व ड्रेनेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत रूडिप की अधिशाषी अभियंता सोनम शर्मा के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार प्रजापत के सहयोग से शहर के महालक्ष्मी आईटीआई संस्थान नानक पुलिया तिराहा में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में बच्चों की भूमिका पर बोलते हुए कैप-रुडिप के सचिन मुद्गल ने कहा कि राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानि आरयूआईडीपी अपने 25 वर्ष पूर्ण होने पर आरयूआईडीपी सिल्वर जुबली फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्युशन्स का आयोजन कर रहा है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये परियोजना की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर दिये लिंक और क्यूआर कोड के जरिये प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है और फोटोज, रील्स और केस स्टडीज को अपलोड किया जा सकता है।
महालक्ष्मी आईटीआई संस्थान के प्रिंसिपल सत्यप्रकाश नुवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रूडिप द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता में आपको हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि इस प्रकार की प्रतियोगिता बहुत ही कम देखने को मिलती हैं और आपके अन्दर जो प्रतिभाए छिपी है उसको उजागर कर बढ-चढ कर हिस्सा लेना चाहिए।
सीएमएससी के सोशल सैफगार्ड नरेश महावर ने फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग प्रतियोगिता का थीम क्रिएटिंग अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, चेंजिंग लाइव्स रखा गया है। प्रतियोगिता में भेजे जाने वाले फोटोज या रील्स, परियोजना द्वारा किये जा रहे पेयजल आपूर्ति और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों और उनसे होने वाले लाभों पर केन्द्रित होने चाहिये। फोटोग्राफ या रील्स आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट शहरों में खींचे या रिकार्ड किये गये हों एवं रील्स की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए इनके आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है।
इस अवसर पर संस्थान के सुमित सोनी, अविनाश नाथ, शाहिद अंसारी तथा एसओटी टीम के सुरेन्द्र और बबीता उपस्थित रहे।
TagsBundi विद्यार्थी जागरूकताकार्यक्रम आयोजितBundi student awareness program organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





