राजस्थान
Bundi: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025: निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन प्रारंभ
Tara Tandi
18 July 2025 6:34 PM IST

x
Bundi बूंदी । देवस्थान विभाग ने 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' की वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू कर दी हैं। इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को देश के विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
देवस्थान विभाग कोटा के सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इच्छुक और पात्र नागरिक 10 अगस्त तक इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए देवस्थान विभाग ने पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं, जिसके तहत आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक हो और आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई हैं। आवेदक देवस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://devasthan.rajasthan.gov.in पर जाकर या सीधे edevasthan.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदक स्वयं या किसी कम्प्यूटर जानकार की सहायता से फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें और अन्य दिशा-निर्देश देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की शंका या सहायता के लिए आवेदक विभाग के संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालयों में भी दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।
TagsBundi वरिष्ठ नागरिकतीर्थ यात्रा योजना 2025निःशुल्क तीर्थ यात्राआवेदन प्रारंभBundi Senior CitizenPilgrimage Scheme 2025Free PilgrimageApplication Startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





