राजस्थान
Bundi: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन
Tara Tandi
12 Jun 2025 7:10 PM IST

x
Bundi बूंदी । राज्य सरकार के वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को बूंदी के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें लगभग 800 कृषकों द्वारा भाग लिया गया।
इसी श्रृंखला में जिला स्तर पर आत्मा सभागार में जिला स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत किसानों को जल बचत/संरक्षण का महत्व समझाते हुए कृषि में सिंचाई की उन्नत तकनीक ड्रिप, फव्वारा के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। जिसमें लगभग 100 किसानों ने भाग लिया।
प्रेम समृद्धि फाउंडेशन द्वारा जैविक बीजों, गेहूं, धान की प्रदर्शनी लगाकर कृषकों को जैविक खेती के फायदों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र द्वारा मिर्च एवं टमाटर की नर्सरी में तैयार पौधों का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में 10 फार्म पॉन्ड व पाइपलाइन की स्वीकृति जारी की गई।
इस दौरान संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कौशल कुमार सोमाणी, उपनिदेशक सत्येन्द्र पाठक, उपनिदेशक दुर्गालाल मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
जैतसागर व नवल सागर पर हुआ श्रमदान
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद बूंदी द्वारा शहर भर में विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई करवाई गई व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नगर परिषद द्वारा जैतसागर व नवल सागर के तटों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन को जागरूक किया गया साथ ही जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए आमजन से अपील की गई कि बेहतर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पेयजल संरक्षण अति आवश्यक है। साथ ही शहर में स्थित विभिन्न चौराहों पर स्थित मूर्तियों की भी साफ-सफाई की गई।
TagsBundi वंदे गंगाजल संरक्षण-जन अभियानगोष्ठी आयोजनBundi Vande Gangawater conservation-public campaignseminar organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





