राजस्थान
Bundi: जिला कलेक्टर -जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Tara Tandi
18 Sept 2024 5:14 PM IST

x
Bundi बूंदी । जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत करवाए जा रहे कार्यों की प्रगति बढाई जाए। इस कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए ऑनलाइन फीडिंग व मौका स्थिति में आने वाले अंतर को तुरंत प्रभाव से दूर करें साथ ही इस कार्य में प्रगति को बढाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उन्हें जल्द से जल्द वर्क आर्डर जारी करके काम शुरू करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों में हिण्डोली-नैनवां में वाइल्ड लाइफ से संबंधित स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों से एनओसी ली जाए | उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों को तुरंत प्रभाव से ठीक कराया जावे |
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांवों में जल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां से संबंधित जनप्रतिनिधि से इस सम्बद्ध में प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत किया जाए। इसी तरह राजकीय विद्यालयों के मामलो में संबंधित पीओ से प्रमाण पत्र लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा राजकीय विद्यालयों में शौचालय निर्माण एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता डी एन व्यास, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता केके शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओ पी गोस्वामी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsBundi जिला कलेक्टरजल जीवन मिशनकार्यों समीक्षा बैठक सम्पन्नBundi District CollectorJal Jeevan Missionwork review meeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





