राजस्थान

Bundi: राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-चतुर्थ परीक्षा

Tara Tandi
18 March 2025 7:49 PM IST
Bundi: राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-चतुर्थ परीक्षा
x
Bundi बूंदी । राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-चतुर्थ पुनः परीक्षा 2022 (स्वायत्त शासन विभाग) 23 मार्च को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।
परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार 21 से 23 मार्च तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 21 मार्च को प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6 बजे तक, 22 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा परीक्षा के दिन 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 34 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0747-2940097 रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी उप प्राचार्य राउमावि दबलाना कौशल किशोर जैन रहेंगे।
Next Story