राजस्थान
Bundi: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न
Tara Tandi
4 Sept 2025 3:59 PM IST

x
Bundi बूंदी । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला महिला समाधान समिति एवं सखी वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भेरू प्रकाश नागर ने अब तक अर्जित की गई प्रगति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले में लिंगानुपात सुधार, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी वर्मा ने प्राप्त बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा योजना व अभियान की गति को और तेज करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत बैठक में महिला समाधान समिति द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता, कानूनी संरक्षण और परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। वर्मा ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
वन स्टॉप सेंटर की भूमिका की भी विशेष सराहना की गई, जहाँ पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सहायता समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है। केंद्र के बारे में अधिक से अधिक प्रचार करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में भेरू प्रकाश नागर ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल मिशन वी.आई.पी के बारे में बताया।
मिशन वी.आई.पी – बूंदी का हर बच्चा, बेटी है वी.आई.पी”
एक्शन एड के जिला समन्वयक ज़हीर आलम ने मिशन वी.आई.पी की जानकारी पीपीटी के माध्यम से साझा करते हुए बताया कि यह जिला प्रशासन की अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य बेटियों के सशक्तिकरण और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत लैंगिक समानता, आत्म-सम्मान, बॉडी शेमिंग, मासिक धर्म एवं ऑनलाइन सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी। साथ ही महिला संवाद, लाडो संवाद, रोल प्ले, स्ट्रीट प्ले, वॉल पेंटिंग, डिबेट, क्विज़, सोशल मीडिया कैम्पेन जैसी गतिविधियाँ भी करवाई जाएँगी।
दस दिवसीय संकल्प हब अभियान
बैठक में 10 दिवसीय संकल्प हब अभियान के अंतर्गत महिला केंद्रित योजनाओं की समीक्षा भी की गई। संकल्प हब जेंडर विशेषज्ञ विनीता अग्रवाल ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी साझा की और बताया कि इस अवधि में महिलाओं की जागरूकता, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. सामर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कुंज बिहारी भारद्वाज़, उपनिदेशक महिला एवम बाल विकास ऋचा चतुर्वेदी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र संजय भारद्वाज़, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अर्पित जैन, श्रम अधिकारी रेणु परिडवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण, वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण, सखी सेंटर से हिना शर्मा, जेंडर विशेषज्ञ विनीता अग्रवाल, पर्यवेक्षक प्रीति बंशीवाल, प्रमिला, रजनी शर्मा, सलोनी कुमावत, सुमन बैरवा, पन्नाधाय केंद्र प्रबंधक पूर्णिमा गौतम, काउंसलर सलोनी शर्मा, अक्षिता चारण, लीगल कॉउसलर प्रिया मिश्रण नवल, आनंद सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।
TagsBundi बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ योजनात्रैमासिक बैठक सम्पन्नBundi Beti BachaoBeti Padhao SchemeQuarterly meeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





