राजस्थान

Bundi: भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन

Tara Tandi
6 Aug 2024 5:55 PM IST
Bundi: भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन
x
Bundi बून्दी । सेवानिवृत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कोटा कर्नल रविन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 7 अगस्त को देवनारायण धर्मशाला इटून्दा रोड़, पेंच की बावड़ी तहसील हिण्डोली क्षेत्र के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इसके लिए सभी पेंशनर, पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं से अनुरोध है कि वे अपने साथ अपने मूल दस्तावेजों जैसे डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र आदि के साथ देवनारायण धर्मशाला, इटून्दा रोड़, पेंच की बावड़ी तहसील हिण्डोली क्षेत्र में उपस्थित होकर शिविर का पूरा लाभ उठाएं एवं अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाएं।
-------
Next Story