राजस्थान

Bundi : अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

Tara Tandi
4 March 2025 1:05 PM IST
Bundi : अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
x
Bundi बूंदी: जिले की डाबी थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और फ्यूज वायर बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में डाबी थाना पुलिस अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी के तहत 3 मार्च को पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 7 विस्फोटक गुल्ले (INDO GULF SUPER PRIME 83 MM) जिनका कुल वजन 2.78 किलोग्राम, 13 वायर मय फ्यूज तार और डेटोनेटर बरामद किए गए।
थाना अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लोकेश (22) पुत्र मोहनलाल, निवासी ट्रक का झोंपड़ा, जिला बूंदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
Next Story