राजस्थान
Bundi: पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए बैठक हुई संपन्न
Tara Tandi
24 Sept 2024 7:00 PM IST

x
Bundi बून्दी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत लम्बित 9 प्रार्थना-पत्रों पर विचार-विमर्श किया जाकर कुल 5 प्रार्थना पत्र स्वीकार कर 4 लाख 80 हजार ( अक्षरे चार लाख अस्सी हजार रूपये ) की अवार्ड राशि पारित की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा ने बताया कि अपराध के परिणामस्वरूप शारीरिक या मानसिक वेदना, क्षति से ग्रस्त हुए पीड़ितों को समाज में पुनर्वास व आत्म-सम्मान के साथ जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे पीड़ितों और उनके आश्रितों को प्रतिकर स्कीम के अन्तर्गत प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।
उन्होने बताया कि इस बैठक में न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्र.सं. 1 अर्चना मिश्रा, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, अति. जिला पुलिस अधीक्षक जसवीर मीना, अध्यक्ष अभिभाषक परिषद चन्द्रशेखर शर्मा व लोक अभियोजक योगेश यादव उपस्थित रहे।
TagsBundi पीड़ित प्रतिकर स्कीमप्रार्थना-पत्रों निस्तारणबैठक हुई संपन्नBundi Victim Compensation Schemedisposal of applicationsmeeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





