राजस्थान

Bundi: खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन का आयोजन 15 नवंबर से

Tara Tandi
11 Nov 2024 5:30 PM IST
Bundi: खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन का आयोजन 15 नवंबर से
x
Bundi बूंदी । जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र (खेल संकुल) में 15 से 17 नवंबर तक खेलों इण्डिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (किर्ति) का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि खेलों इण्डिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, खो-खो खेलों में खिलाड़ियों का बेटरीटेस्ट लिया जायेगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बताया कि चयनित खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय टीम व विभिन्न खेल अकादमियों में चयन होगा। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 9 से 18 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक खिलाडी जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र खेल संकुल बूंदी पर संपर्क कर सकेंगे।
Next Story