राजस्थान

Bundi: पहचान पोर्टल 20 व 21 मार्च को रहेगा बंद

Tara Tandi
18 March 2025 6:19 PM IST
Bundi: पहचान पोर्टल 20 व 21 मार्च को रहेगा बंद
x
Bundi बून्दी । जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से सम्बन्धित समस्त सेवाएं उक्त दो दिवस हेतु पूर्णतया बंद रहेगी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम ढ़ाका ने बताया कि पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर (बीएसडीसी) पर 20 व 21 मार्च को माइग्रेशन किया जा रहा है। जिसके कारण जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से सम्बन्धित समस्त सेवाएं उक्त दो दिवस के लिए पूर्णतया बंद रहेगी एवं जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए जा सकेंगे।
Next Story