राजस्थान
Bundi: जिले में व्यापक स्तर पर होगा 'हर घर तिरंगा' अभियान आयोजित
Tara Tandi
7 Aug 2025 6:29 PM IST

x
Bundi बूंदी । देशभक्ति वातावरण निर्माण, स्वच्छता को बढ़ावा देना, और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे बूंदी जिले में धूमधाम से किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बूंदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक तीन चरणों में जनसहभागिता के साथ आयोजित होंगे। इन आयोजनों में जिलास्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, स्थानीय कलाकारों तथा आमजन की व्यापक भागीदारी होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि तीन चरणों में आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत सफाई अभियान, सार्वजनिक परिसंपत्तियों की देखभाल, जलजीवन मिशन की संरचनाओं का सौंदर्यीकरण, तिरंगा शपथ, प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन आदि कार्यक्रम होंगे। वहीं जनसामान्य के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा केनवास हस्ताक्षर अभियान, विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा मेला व अन्य आयोजन किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर सरकारी व निजी भवन पर तिरंगा फहराने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायतें रियायती दर पर झंडे उपलब्ध कराएंगी, जिससे आमजन आसानी से तिरंगा खरीद सकें। प्रत्येक पंचायत में तिरंगा यात्रा, बाईक-साइकिल रैली, ट्रैक्टर रैली, प्रभात रैली, प्रमुख बाजारों-स्मारकों की तिरंगा थीम पर सजावट, देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारजनों को सांस्कृतिक आयोजन में सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों व नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय पर्व के इस महाआयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी सहभागिता और जिम्मेदारी निभाएँ।
TagsBundi जिलेव्यापक स्तरहर घर तिरंगाअभियान आयोजितBundi districton a large scaleevery house tricolorcampaign organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





