राजस्थान

Bundi: जिला कारागृह का किया निरीक्षण

Tara Tandi
22 Oct 2024 5:58 PM IST
Bundi: जिला कारागृह का किया निरीक्षण
x
Bundi बून्दी । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा ने बताया कि जिला कारागृह में विधिक सेवा क्लिनिक, सी.सी.टी.वी. विंग, टेलीफोन कक्ष, बैरक, रसोईघर, मुलाकात कक्ष, डिस्पेंसरी, स्नानघर, शौचालय, पानी की व्यवस्था तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही एक-एक विचाराधीन बन्दीगण से मुलाकात कर उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता व बन्दियों के विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
उन्होने बताया कि इस अवसर पर उपाधीक्षक जिला कारागृह मानसिंह बारेठ, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेन्द्र कुमार शर्मा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मोहम्मद कामरान खान, प्रखर अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह सोलंकी व श्रुति शर्मा उपस्थित रही।
Next Story