राजस्थान
Bundi: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने ली सफाई व्यवस्था के संबंध में बैठक
Tara Tandi
4 March 2025 6:28 PM IST

x
Bundi बूंदी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की सचिव सरिता मीणा ने मंगलवार को आयुक्त नगर परिषद के साथ बैठक की एवं जिला मुख्यालय पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर संचालित मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा शादी समारोह के उपरान्त कचरा व गंदगी खुले में फेंक दी जाती है, जिससे आस-पास निवासरत लोगों व आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस सम्बन्ध में आयुक्त नगर परिषद को बून्दी मुख्यालय पर संचालित सभी मैरिज गार्डन संचालकों को पाबन्द करने के लिए निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी तरह का कचरा व गंदगी (बचा हुआ खाना, डिस्पोजल आईटम) खुले में ना फेंके।
उन्होंने बताया कि साथ ही आयुक्त नगर परिषद को खुले में कचरा व गंदगी फैलाने वाले मैरिज गार्डन संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने एवं मैरिज गार्डन से शादी समारोह के उपरान्त समय पर कचरा संग्रहण कर कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
TagsBundi जिला विधिकसेवा प्राधिकरण सचिवली सफाई व्यवस्था बैठकBundi District Legal Services Authority Secretary took cleanliness system meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





