राजस्थान
Bundi: जिला कलेक्टर ने लिया जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजन स्थल का जायजा
Tara Tandi
23 July 2025 3:37 PM IST

x
Bundi बूंदी । जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बूंदी शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने निरीक्षण की शुरुआत खेल संकुल स्थित इन्डोर हॉल से की, जहाँ उन्होंने वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये की सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण कर लिए जावें साथ ही निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही बरती जावें। उन्होंने नालों के किनारे जमा मिट्टी और गाद को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हों। उन्होंने नवल सागर झील के किनारे चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वहां निर्माणाधीन फाउंटेन के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा करवाने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकें।
जिला कलक्टर ने आरयूआईडीपी द्वारा करवाये जा रहे जैतसागर नाले के निर्माण कार्य का भी पुलिस लाईन क्षेत्र में जायजा लिया। उन्होने निर्माण कार्य में तेजी लाने, वर्तमान में पीसीसी, साईड वॉल एवं पूर्ण हो चुके कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने पुलिस परेड ग्राउंड में आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होने निर्देश दिये कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप वन महोत्सव की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जावें। आयोजन स्थल पर छायादार, फलदार पौधे लगवाये जावें साथ ही टेन्ट एवं पेयजल की व्यवस्थाऐं की जावें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, नगर परिषद आयुक्त धमेन्द्र मीणा, आरयूआईडीपी अधीशाषी अभियन्ता सोनम शर्मा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
TagsBundi जिला कलेक्टरजिला स्तरीय वन महोत्सवआयोजन स्थल जायजाBundi District CollectorDistrict Level Forest FestivalVenue Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





