राजस्थान
Bundi: जल संरक्षण पखवाड़े में किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद कार्यक्रम संपन्न
Tara Tandi
20 Jun 2025 6:37 PM IST

x
Bundi बूंदी । कृषि विज्ञान केन्द्र में खरीफ फसलों के लिए दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम 19 से 20 जून तक आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 25 प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष प्रो. हरीश वर्मा ने कृषक वैज्ञानिक संवाद के दौरान आये हुये कृषकों को खरीफ फसलों धान, सोयाबीन, उड़द एवं मक्का में लगने वाले कीटों एवं बीमारियों की जानकारी देने के साथ ही इनके प्रबन्धन, उपाय बताते हुए बुवाई से पूर्व बीजोपचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बीजों को फफूँदीनाशक, कीटनाशक एवं जीवाणु कल्चर (फ की जी) के क्रम मे उपचारित करें।
परियोजना निदेशक आत्मा कौशल कुमार सोमाणी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मा योजनान्तर्गत जिले में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों से जुड़े प्रगतिशील कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचार कृषकों को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत करने की जानकारी दीे।
पशुपालन वैज्ञानिक डाॅ. घनश्याम मीणा ने पशुओं में लगने वाले रोगों की जानकारी, आहार प्रबंधन और पशुओं से अधिक दुग्ध उत्पादन के तरीके एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की। उद्यान वैज्ञानिक इंदिरा यादव ने नर्सरी इकाई में होने वाले तैयार पौधों की जानकारी, फलदार बगीचे की स्थापना करने के साथ ही सब्जियों की उन्नत कृषि तकनीकियों एवं पोषण वाटिका प्रबन्धन के बारे में बताया।
आत्मा परियोजना के कृषि अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़े के अन्तर्गत जल बचत सिंचाई संयंत्र एवं बरसात के पानी के समुचित संग्रह करने की सलाह दी।
वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता डाॅ. दीपक कुमार ने बकरी एवं डेयरी यूनिट का भ्रमण कराते हुए पशुओं में डी वार्मिंग (कीड़े मारने की दवाई पिलाना), टीकाकरण का समय तथा टीकाकरण की विधि की जानकारी दी।
कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में फार्म मेनेजर महेन्द्र चैधरी, विकास ताखर, लोकेश प्रजापत, चन्द्रप्रकाश श्रृंगी, विजेन्द्र कुमार वर्मा, दुर्गा सिंह सोलंकी एवं रामप्रसाद ने सहयोग प्रदान किया।
TagsBundi जल संरक्षण पखवाड़ेकिसानों वैज्ञानिकोंबीच संवाद कार्यक्रम संपन्नBundi water conservation fortnightdialogue program between farmers and scientists concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





