राजस्थान

Bundi: वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन

Tara Tandi
30 July 2025 5:38 PM IST
Bundi: वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन
x
Bundi बूंदी । राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा बसोली एवं राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा सीलोर, जिला बूंदी द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत ओवन तथा सीलोर में शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बैंक के संयुक्त निदेशक राजीव चौधरी ने बताया कि वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु त्रेमासिक देशव्यापी सतत अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ना हैं। उन्होंने शिविर में पधारे नागरिकों से वार्ता की और शिविर की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
उक्त अभियान मे प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत वर्तमान निष्क्रिय बैंक खातों का पुनः सत्यापन (Re-KYC), नए बैंक खाते खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन को प्रोत्साहन देना सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर में उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग पूनम ढाका, क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, चितौड़गढ़ कविश शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजू गुप्ता की सहभागिता रहीं।
Next Story