राजस्थान

Bundi: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अतिथि अनुदेशकों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

Tara Tandi
20 Aug 2024 5:29 PM IST
Bundi: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अतिथि अनुदेशकों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
x
Bundi बून्दी । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कोपा के 2, इलेक्ट्रीशियन के 1 व्यवसाय में प्रशिक्षण के लिए अतिथि अनुदेशकों की आवश्यकता है। उपनिदेशक प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता संबंधित जानकारी वेबसाइट dgt.gov.in/cts- अथवा संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। अतिथि अनुदेशकों की भर्ती के लिए सेवानिवृत्त व सीआईटीएस योग्यताधारी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी। अधिकतम पारिश्रमिक 19500 देय होगा।
उन्होने बताया कि आवेदन फार्म संस्थान में जमा कराने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। अभ्यर्थी के साक्षात्कार 28 अगस्त को होंगे।
------
Next Story