राजस्थान
Bundi: आरयूआईडीपी फोटोग्राफी, रील मेकिंग और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में आवेदन 31 मार्च तक
Tara Tandi
12 March 2025 7:30 PM IST

x
Bundi बूंदी । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के फोटोग्राफी, रील मेकिंग और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागी अब 31 मार्च तक इन प्रतियोगिताओं में आवेदन कर सकेंगे। आरयूआईडीपी ने फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है।
एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित बाह्य सहायता परियोजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आरयूआईडीपी सिल्वर जुबली ‘‘फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट” और ‘‘केस स्टडीज कॉन्टेस्ट फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्यूशन्स” का आयोजन किया जा रहा है जिनका आगाज परियोजना निदेशक श्री पीयूष सामरिया द्वारा 12 फरवरी को किया गया था। इस अवसर पर दोनों प्रतियोगिताओं के पोस्टर्स का विमोचन भी किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये परियोजना की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर दिये लिंक और क्यूआर कोड के जरिये प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है और फोटोज, रील्स एवं केस स्टडीज को अपलोड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग प्रतियोगिता का थीम ‘‘क्रिएटिंग अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, चेंजिंग लाइव्स” रखा गया है। प्रतियोगिता में भेजे जाने वाले फोटोज या रील्स, परियोजना द्वारा किये जा रहे पेयजल आपूर्ति और सीवरेज कार्यों और उनसे होने वाले लाभों पर केन्द्रित होने चाहिये। फोटोग्राफ या रील्स आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट शहरों में खींचे या रिकार्ड किये गये हों एवं रील्स की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिये। प्रतियोगिता में फोटोग्राफी के लिये ज्यूरी द्वारा चुने गये विजेताओं के लिये प्रथम पुरस्कार पच्चीस हजार, द्वितीय पुरस्कार पन्द्रह हजार व तृतीय पुरस्कार दस हजार रुपये का रखा गया है। इसके अलावा पाँच हजार रूपये की राशि के 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे। फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब दिनांक 31 मार्च कर दी गयी है।
केस स्टडीज कॉन्टेस्ट फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्यूशन्स के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण, ट्रीटेड वेस्टवाटर के पुर्नउपयोग और एन.आर.डब्ल्यू. कम करने से संबंधित इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्युशन्स से संबंधित केस स्टडीज आमंत्रित की गई हैं। इंजीनियरिंग के छात्र, पास आउट छात्र, इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचर्स व थीम से संबंधित क्षेत्र के स्टार्टअप में कार्यरत इंजीनियर्स अपनी केस स्टडीज भेज सकते हैं। केस स्टडी ओरिजिनल होनी चाहिए और कहीं भी प्रकाशित नहीं की गई हो। ज्यूरी द्वारा चुनी गई बेहतरीन केस स्टडीज के लिये प्रथम पुरस्कार पचास हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार पच्चीस हजार रुपये, और तृतीय पुरस्कार पन्द्रह हजार रुपये रखा गया है। इस प्रतियोगिता के लिये आवेदन की भी अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है।
दोनों ही प्रतियोगिताओं के लिये आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिये और उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिये।
गौरतलब है कि परियोजना द्वारा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 41 शहरों में आधारभूत विकास कार्य किये जा रहे हैं जिनमे पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, फीकल स्लज एण्ड सेप्टेज मैनेजमेन्ट, ड्रेनेज एवं शहरी सौन्दर्यीकरण कार्य शामिल हैं।
TagsBundi आरयूआईडीपी फोटोग्राफीरील मेकिंगकेस स्टडीज कॉन्टेस्टआवेदन 31 मार्चBundi RUIDP PhotographyReel MakingCase Studies ContestApplication 31 Marchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





