राजस्थान

Bundi: समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) के लिए 20 से 24 अक्टूबर तक

Tara Tandi
18 Oct 2024 12:33 PM GMT
Bundi: समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) के लिए 20 से 24 अक्टूबर तक
x
Bundiबून्दी । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के निर्देशों के क्रम में आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीनियर सैकण्डरी लेवल 2024 में बोर्ड से प्राप्त निर्देशानुसार 20 से 24 अक्टूबर तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाता है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष 20 व 21 अक्टूबर को सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक एवं परीक्षा 22 से 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा।
उन्होने बताया कि परीक्षा हेतु नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्ट्रेट में कमरा नंबर 34 में संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0747-2940097 है।
Next Story