राजस्थान

कुलदीप हत्याकांड के आरोपियों की जमीन पर चला बुलडोजर

Admin Delhi 1
2 Aug 2023 11:45 AM GMT
कुलदीप हत्याकांड के आरोपियों की जमीन पर चला बुलडोजर
x

भरतपुर न्यूज़: भरतपुर कुलदीप हत्याकांड के बाद अब प्रशासन ने विवादित जमीनों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रशासन ने घना पक्षी विहार के पास स्थित एक विवादित जमीन से कब्जा हटाया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि यह खातेदारी की जमीन है और इस जमीन पर शेरा पहलवान नाम के व्यक्ति ने कब्जा किया हुआ था।

SDM देवेंद्र परमार ने बताया कि घना पक्षी विहार के चारों तरफ ईको सेंसटिव जोन है। जिस पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से टीन शेड डालकर जमीन की चारदीवारी की हुई है। उपखंड अधिकारी न्यायालय से स्थगन लगाया हुआ था।

इसके बाद भी यह निर्माण किया गया है। जिसे कार्रवाई कर हटा दिया गया है। कब्जा करने वाले अज्ञात व्यक्ति हैं। स्थगन के बाद भी निर्माण किया गया है। यह अभी तक पता नहीं यह निर्माण खातेदार ने किया है या किसी और ने किया है।

दूसरी तरफ एडिशनल एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक बदमाश है शेरा पहलवान उसने जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिस पर कार्रवाई कर अवैध कब्जे को हटाया गया है।

शेरा पहलवान उत्तर प्रदेश के सौंख का रहने वाला है। वह भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शेरा एक पहलवान है। जो कुश्तियां लड़ता है। शेरा पहलवान कृपाल के साथ रहता था। अवैध हथियार लाते समय हिंडौन में एक बार पुलिस शेरा पहलवान को गिरफ्तार कर चुकी है।

Next Story