राजस्थान

अवैध प्लॉटिंग पर अब चलेगा बुलडोजर, सरकार व प्रशासन सख्त

Admin4
22 Jun 2023 7:09 AM GMT
अवैध प्लॉटिंग पर अब चलेगा बुलडोजर, सरकार व प्रशासन सख्त
x
अलवर। अलवर UIT की ओर से अवैध प्लॉटिंग को तोड़ने का क्रम जारी है। बुधवार को अलवर शहर में राजगढ़ रोड से हनुमान सर्किल के पास मूंगस्का में हो रही अवैध प्लॉटिंग की रोड को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा चेताया गया कि अवैध प्लॉटिंग पर भूखंड नहीं खरीदें। यूआईटी की ओर से जल्दी अवैध कॉलोनियों की सूचना जारी की जाएगी। ऐसी कॉलोनियों को ब्लेक लिस्ट में शामिल किया जाएगा। अब चुनाव से पहले अवैध प्लॉटिंग पर जोर है। जबकि करीब साढ़े चार साल से अवैध प्लाटिंग खूब होती रहीै। लेकिन यूआईटी ने ध्यान नहीं दिया। अब चुनाव के 5 माह बचे हैं। तब अवैध प्लॉटिंग को अधिक ध्वस्त किया गया है। यूआईटी पर भेदभाव करते हुए कॉलोनियों को तोड़ने के आरोप भी लगे हैं।
यूआईटी के उप सचिव याेगश डागुर ने बताया कि आमजन को चेता रहे हैं कि अवैध कृषि कॉलोनियों में भूखंड नहीं खरीदें। कभी भी कॉलोनी को तोड़ा जा सकता है। यूआईटी की कॉलोनियों में भूखंड खरीदना सुरक्षित है। यूआईटी ने जहां प्लॉटिंग तोड़ी है। वहां बोर्ड भी लगाए हैं। लेकिन बोर्ड अगले दिन ही उखाड़ दिए जाते हैं। इस कारण आमजन को पता भी नहीं रहता है।
Next Story