राजस्थान

लड़ते-लड़ते सांड चलती बोलेरो से टकराए, पलटी सवारियों से भरी कार

Admin4
7 May 2023 8:06 AM GMT
लड़ते-लड़ते सांड चलती बोलेरो से टकराए, पलटी सवारियों से भरी कार
x
भरतपुर। भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में लड़ते सांडों से बचने के चक्कर में सवारियों से भरी बोलेरो पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को रूपवास अस्पताल पहुंचाया। घायलों को आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। घटना खान सुरजापुर की है, रूपवास थाना इलाके में बर्रपुरा के रहने वाले मोहन सिंह ने 1 मई को अपनी बेटी की शादी धौलपुर के आरआई गांव के रहने वाले रामदास से की थी। मोहन सिंह की बेटी के ससुराल में शुक्रवार को पारिवारिक कार्यक्रम था।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहन सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल जा रहा था। तभी खान सुरजापुर के पास दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक दोनों सांड उनकी बोलेरो से जा भिड़े, जिससे बोलेरो बेकाबू होकर सड़क से नीचे कच्चे में उतर गई और पलट गई। घटना में बोलेरो में बैठे, बच्चू सिंह, किशन देवी, रिंकी और काजल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पुलिस की सहायता से रूपवास के अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर्स ने उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Next Story