राजस्थान

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, हुई मौत

Admin4
20 Dec 2022 1:56 PM GMT
मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, हुई मौत
x
कोटा। कोटा से एक खतरनाक घटना की जानकारी आ रहीं हैं जिसमे एक बुजुर्ग व्यक्ति जो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इनपर एक सांड ने हमला किया। सांड ने बुजुर्ग पर 3 बार अपने सिंग से हमले किए थे। एक बार सिंग बुजुर्ग के सर के आर पार हों गया और बुजुर्ग की एक आंख भी बाहर आ गई। आस पास के लोगों ने सांड को पत्थर मारकर भगा दिया लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करते ही उनकी मौत हो गई।
घटना 18 दिसंबर की बताई जा रहीं है जब सुबह 6 बजे मृतक महेश चंद मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मृतक महेश चंद के बेटे रघुवीर ने बताया की महेश सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद के पद से रिटायर हुए थे। कोटा के साबरमती कॉलोनी में अपने घर से बस 10 15 कदम दूर चलने पर एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सिंग से कई बार हमले किए जिसमे काफी खून बह गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घर पर इसकी सूचना दी। अस्पताल में 6 घंटे इलाज करने के बाद भी खून नही रुका और महेश की मौत हो गई।सांड का एक सिंग का वार महेश के सर के आर पार भी होगा था जिससे महेश की आंखें बाहर आ गई थी।
करीब एक माह पहले कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सांड ने लोगों को घायल किया था। सांड ने सास-बहू और दो बच्चियां घायल कर दिया था। घटना के समय प्लेटफार्म पर कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। बसंत विहार में रहने वाले थे चारों घायल। तारादेवी सोनी इनकी बहू ममता सोनी, स्नेहा और एंजल स्टेशन पहुंची थीं। चारो लोग मथुरा जाने के लिऐ का इंतजार कर रहे थे। एक सांड दौड़ता हुआ प्लेटफार्म पर आ गया था। उसने तारादेवी, ममता और बेटियों पर हमला किया था। तारादेवी के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ। ममता के मुंह व नाक पर चोटें लगी थी। स्नेहा सोनी व एंजल भी घायल हाे गई थीं।

Admin4

Admin4

    Next Story