राजस्थान

बीएसएफ जवानों ने श्रीकरणपुर बार्डर से 35 करोड़ की हेरोइन की बरामद, भेजा था ड्रोन के जरिए

Ritisha Jaiswal
1 Jun 2022 5:14 PM IST
बीएसएफ जवानों ने श्रीकरणपुर बार्डर से 35 करोड़ की हेरोइन की बरामद, भेजा था ड्रोन के जरिए
x
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती भारत पाकिस्तान सीमा से लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। बीएसएफ जवानों ने जिले के श्रीकरणपुर बार्डर से 35 करोड़ की हेरोइन बरामद की है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती भारत पाकिस्तान सीमा से लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। बीएसएफ जवानों ने जिले के श्रीकरणपुर बार्डर से 35 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।दरअसल, श्रीकरनपुर सेक्टर में 20ओ पोस्ट के पास बीएसएफ जवान बुधवार सुबह तारबंदी के पास चेकिंग के लिए गए थे। इस दौरान वहां कुछ लोगों के पदचिन्ह मिले। जवानों ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली तो एक खेत में हेरोइन के छह पैकेट पड़े हुए मिले। इसके बाद बीएसएफ ने पुलिस और सीआईडी को सूचना दी। तीनों एजेंसियों की संयुक्त जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे नशे के सौदागरों ने रात को ड्रोन के जरिए यह हेरोइन सीमा पर भेजी थी।


बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिंदुमलकोट बॉर्डर के पास (पंजाब जाने वाले नाके पर) से दो तस्करों गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन तस्कर करनपुर क्षेत्र में हैं। मौके पर पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हेरोइन के सात पैकेट बरामद कर लिए हैं। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीएसएफ के डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने बताया जांच एंजेंसियां तस्कारों से पूछताछ कर रही हैं। ।


Next Story