
x
कोटा। शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।इलाज के दौरान महिला की आज मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शराब के नशे में 10 जुलाई की रात को उसने घर आकर झगड़ा किया। फिर अपनी चाकू से पत्नी की पेट व जांघ पर वार कर दिया। महिला का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जिसने आज दम तोड़ दिया। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। आरोपी पति सोनू कुमार (38) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। आरोपी फिलहाल जेल में है।
आरोपी पति सोनू कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। आरोपी फिलहाल जेल में है। मामा चिरंजीव ने बताया दोनों पत्नी पति के बीच लड़ाई झगड़े होते थे। सोनू ठेला लगाता था, लेकिन कमाई के पैसे घर पर नहीं देता था। घर का सारा खर्च भांजी कृष्णा ही चलाती थी। कृष्णा के दो बेटियां हैं दोनों पढ़ाई करती है। कृष्णा दूसरों के यहां काम करने जाती थी। कृष्णा ने कहा जब तुम काम ही नहीं कर रहे तो तुम्हारे साथ रहने का क्या मतलब। उसने तलाक मांगा था। उसी दिन सोनू ने कृष्ना पर चाकू से 6-7 वार कर दिए। वह कृष्णा पर शक करता था।
दादाबाड़ी थाना सीआई राजेश पाठक ने बताया कि उड़िया बस्ती गणेश तालाब निवासी सोनू अंडे का ठेका लगाता है। आरोपी के साले प्रताप ने 10 जुलाई को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी बहिन कृष्णा रात को घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान शराब के नशे में सोनू घर आया। और झगड़ा करने लगा। उसने चाकू निकालकर बहन कृष्णा के पेट और जांघ पर वार कर दिया। गंभीर हालत में कृष्णा को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर आए।प्रताप ने बताया कि उसका जीजा सोनू उसकी बहिन पर शक करता था। सीआई राजेश पाठक ने बताया शिकायत के तुरंत बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल आरोप में जेल में बंद है। मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story