राजस्थान

भाई का आरोप: ससुराल वालों ने मारने की नीयत से की दुर्घटना

Admin Delhi 1
5 April 2023 2:35 PM GMT
भाई का आरोप: ससुराल वालों ने मारने की नीयत से की दुर्घटना
x

जोधपुर: शहर के पाल पशु मेला स्थल पर एक महिला संदिज्ध हालात में घायल हो गई। उसके भाई ने हत्या प्रयास में ससुराल वालों पर केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से दुर्घटना में घायल होना बताया है। फिलहाल प्रकरण में बोरानाडा पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। बोरानाडा पुलिस थाने में बाना का बास ंितंवरी निवासी दिनेश आचार्य पुत्र कैलाश आचार्य की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसकी समता की शादी सांगरिया निवासी अमृतलाल पुत्र नगाराम के साथ हो रखी है। दो बच्चें भी है। मगर ससुराल वालों से परेशान चल रही है। वह अपनी बहन को लेने उसके ससुराल 3 अपे्रल को गया तो उसे मिलने नहीं दिया गया।

इस पर वह पुलिस की मदद से वहां पहुंचा। तब पुलिस के सहयोग से वह बहन को लेकर रवाना हुआ और महिला थाने में मामला दर्ज कराने के लिए जाने लगा। वक्त उसका बहनोई भी साथ था। तब उसकी बहन को ससुराल से कपड़े आदि लाने के लिए पति के साथ कार में भेजा गया। वह बहन के बच्चों को लेकर काफी देर तक महिला थाने के बाहर खड़ा रहा। बहन के नहीं आने पर पता लगा कि उसकी दुर्घटना हो गई है। ससुराल वालों ने बताया कि पाल पशु मेला रोड पर दुर्घटना हुई है। उसकी बहन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब पीडि़त भाई ने ससुराल वालों पर जान बूझकर दुर्घटना करने और हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया है। बोरानाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

Next Story