राजस्थान

देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Admin4
20 Aug 2023 11:15 AM GMT
देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
x
दौसा। दौसा लालसोट क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा थाना के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने देवर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि महिला ने इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के तीन लोग उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट करते आए हैं। ऐसे में 6 महीने पहले उसके सगे देवर गोकुल ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। समाज में लोक लज्जा के डर से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। देवर ने लगातार 6 महीनों से उसका देह शोषण कर रहा है। आरोपी देवर 12 अगस्त को भी रात करीब 11 बजे उसके मकान में पहुंच गया। कमरे में सोते समय जबरदस्ती घुसकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने बलात्कार की अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story