राजस्थान

खेत पर गई भाभी से जीजा ने दुष्कर्म किया, जहर देकर मार डाला

Ashwandewangan
10 Aug 2023 10:27 AM GMT
खेत पर गई भाभी से जीजा ने दुष्कर्म किया, जहर देकर मार डाला
x
भाभी से जीजा ने दुष्कर्म किया
अलवर। अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी से रेप किया। इसके बाद उसे टॉर्चर किया तो महिला ने जहर खा लिया था। अब 12 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दाैरान महिला की मौत हो गई। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। 12 दिन पहले महिला के पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 24 जुलाई की शाम 5 बजे उसकी पत्नी खेत में गई थी। वहां चचेरे भाई ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर रेप किया। वारदात का पता चला तो मालखेड़ा थाने जाकर चचेरे भाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।
पति ने बताया था कि पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद चचेरे भाई ने पत्नी को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। परेशान होकर पत्नी ने 27 जुलाई को घर में रखी जहरीली दवा पी ली थी। इसके बाद से जिला अस्पताल में इलाज जारी था। लेकिन, बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मालाखेड़ा पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला की मौत के बाद अब पीहर पक्ष का आरोप है कि उसकी बहन को जहर देकर मारा गया। पहले उसके साथ रेप किया गया। उसके बाद जहर दिया गया। पुलिस ने पहले महिला के अस्पताल में बयान भी लिए हैं। अब परिजनों की रिपोर्ट और बयानों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि जहर देने वालों में ससुराल पक्ष के लोग शामिल है। रेप के बाद राजीनामा नहीं किया गया तो उसे जहर दिया गया। महिला की शादी 2019 में हुई थी।
अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म के बाद जहर खाकर भर्ती हुई महिला की आज 12 दिन बाद उपचार के वही पियर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म की घटना छुपाने के लिए जहर देने का आरोप लगाया है जानकारी में सामने आया कि मालाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर द्वारा दुष्कर्म किया गया दुष्कर्म के चार दिन बाद ही विवाहिता को जहर दे दिया गया जिससे वह अतीत अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज 12 दिन बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया प्यार पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story