राजस्थान

अलवर में साले ने जीजा पर चाकू से किया हमला, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
11 July 2022 8:57 AM GMT
अलवर में साले ने जीजा पर चाकू से किया हमला, जानिए पूरा मामला
x

सिटी क्राइम न्यूज़: अलवर के निकट गोलेटा गांव में परिवार की महिलाओं में आपस में झगड़ा होने पर एक महिला नाराज होकर पिहर चली गई। पति उसे लाने गया तो साले ने चाकू मार दिया। मामला भरतपुर के सीकरी में आरदूका गांव का है। जहां पर अलवर के गोलेटा गांव निवासी जमशेद अपनी पत्नी को लेने गया था। वहां साले आरिफ व आबिद सहित तीन जनों ने मारपीट की। साले ने जीजा को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में अलवर रैफर किया। रात को अलवर से जयपुर भेज दिया गया।

परिवार में भाई की पत्नी से झगड़ा: जमशेद ने बताया कि शनिवार दोपहर को परिवार में छोटे भाई की बहू से उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर पत्नी मोबाइल व घर से 21 हजार रुपए लेकर चली गई। उसे पता लगा तो पीछे-पीछे सीकरी में ससुराल पहुंचा। वहां पहले तो साले अन्य लोगों ने उससे झगड़ा किया। कहा कि अपने भाइयों से कुछ नहीं कहते हैं। केवल पत्नी को डांटते हो। ससुराल में भी जमशेद व साले की झड़प हो गई। इस कारण साले आरिफ व आबिद सहित तीन जनों उसे पकड़ लिया। आरिफ ने उसके पेट में चाकू मार दिया। गोपालगढ़ की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

परिवार के लोग भी नहीं पहुंचे: गोपालगढ़ पुलिसकर्मी जमशेद का बयान लेकर गए हैं। लेकिन जमशेद के परिजन अस्पताल में नहीं आए। वह बाेला कि उसके पास फोन नहीं है। परिवार के लोगों को सूचित करा दें। ताकि उसे कोई संभालने आ जाए। रात को ही अलवर जिला अस्पताल से जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया।

डेढ़ साल पहले शादी: जमशेद ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। निकाह भी नही कराया। केवल उसके साथ लड़की को भेज दिया गया था। अब पता लगा कि उसकी पहले भी कहीं शादी कर दी थी। वहां से भी पैसे लेकर चली गई थी। उसके बाद मुझसे शादी कराई गई। शादी के नाम पर कुछ नहीं हुआ। निकाह तक नहीं कराया गया।

Next Story