राजस्थान

दो घरों के ताले तोड़ हजारों के गहने व नकदी चोरी कर ली

Shreya
15 July 2023 4:23 PM IST
दो घरों के ताले तोड़ हजारों के गहने व नकदी चोरी कर ली
x

उदयपुर न्यूज़: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक पूनमचंद पुत्र सीताराम पालीवाल निवासी होपारड़ी फलौदी जोधपुर हाल झरनों की सराय देबारी ने मामला दर्ज करवाया कि 7 जुलाई की रात ड्यूटी करने गया था।

होटल राफेल से डयूटी करके अगले दिन सुबह 8 पर घर आया तो ताला टूटा हुआ था। घर में जाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखेर कर 45 हजार रुपए नकद व सोने की चेन 12 ग्राम, सोने की अंगूठी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान गायब थे।

दूसरी ओर जितेंद्र कुमार पुत्र विष्णु कुमार निवासी जालोर हाल शिवपुरी कॉलोनी, झरनों की सराय देबारी ने मामला दर्ज करवाया कि 13 जुलाई को वह जालोर से लौटा। कमरे के ताले टूटे हुए थे। अंदर से 9500 रुपए तथा 9 ग्राम सोने की झुमकी व 1 जोड़ी पायल, चांदी की अंगूठी व 2 जोड़ी बिछियां गायब थे।

Next Story