राजस्थान

गुजरात में उद्घाटन से पहले ही पुल धराशायी, सघन जांच के आदेश

mukeshwari
14 Jun 2023 5:21 PM GMT
गुजरात में उद्घाटन से पहले ही पुल धराशायी, सघन जांच के आदेश
x

तापी। गुजरात के तापी जिले के व्यारा सब-डिवीजन में मायापुर और देगामा गांवों को जोड़ने वाला पुल बुधवार को धराशायी हो गया। पुल के उद्घाटन से पहले ढह जाने से खलबली मच गई। पुल के गिरने से कम से कम 15 गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

इस पुल का निर्माण 2021 में दो करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ था। पुल के गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में धांधली के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल में खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाई गई, जिसके कारण ब्रिज गिर गया। पुल के गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दूसरी तरफ पुल गिरने के बाद ग्राणीणों और कॉन्ट्रैक्टर के बीच तीखी बहस भी हुई। सरकारी अधिकारियों के साथ ही कार्यपालक अभियंता नीरव राठौड़ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुल गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सही कारणों का पता करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story