राजस्थान
Kedarnath हाईवे पर ढहा पुल, आवगमन बाधित यात्रियों को हो रही परेशानी
Tara Tandi
11 March 2025 7:31 PM IST

x
Kedarnath केदारनाथ: केदारनाथ हाईवे पर स्थित जवाड़ी बाईपास पुल की एप्रोच रोड दोनों छोरों से ढहने की खबर सामने आ रही है. जिस वजह से प्रशासन ने एहतियातन यातायात को बंद कर दिया है.
केदारनाथ हाईवे पर ढहा पुल
बता दें पुल बहने के कारण वाहनों का संचालन मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से संचालित किया जा रहा है. ये पुल केदारघाटी सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी क्षेत्र के लिए यातायात का मुख्य मार्ग है. सड़क के क्षत्रिग्रस्त होने के बाद से आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मरम्मत कार्य जारी
प्रशासन का कहना है कि पुल का मरम्मत कार्य अभी जारी है. जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा. रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील कि है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को सूचित करें.
TagsKedarnath हाईवे ढहा पुलआवगमन बाधित यात्रियों परेशानीKedarnath highway bridge collapsedtraffic disruptedpassengers in troubleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





