राजस्थान

बारात में दूल्हे की मां से दुल्हन के जेवरात का बैग छीना

Admin Delhi 1
23 May 2023 5:06 PM IST
बारात में दूल्हे की मां से दुल्हन के जेवरात का बैग छीना
x

भरतपुर न्यूज: शहर में बारात लाने वालों को चोर और दबंग लोग अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। जिसमें बारात के दौरान लुटेरों ने दूल्हे की मां का हैंड बैग छीन लिया। दुल्हन के लिए बैग में सवा लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये लाये थे. थे। पीड़िता ने उसी दिन थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। जिस पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामले के अनुसार मप्र के श्योपुर जिले के अडवारा की रहने वाली मंजू बैरवा अपने बेटे की बारात लेकर भरतपुर आई थी. 5 मई की रात जब बारात कोली धर्मशाला के पास पहुंची तो बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया और भाग गए। घटना के समय उन्होंने शोर मचाया लेकिन परिजन नाचने में मग्न थे। साथ ही बैंड भी बज रहा था। ऐसे में लुटेरा कोली गली की तरफ भागने में कामयाब हो गया।

बैग में सोने की नथ, टीका, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायल, करधनी, अंगूठी, बिछुआ और 10 हजार रुपए थे। बहू के लिए गहने लाए थे। एक बच्चे ने लुटेरे को देख लिया था। ऐसे में बच्चे को साथ लेकर परिजन व पीड़िता उसी दिन मथुरागेट थाने पहुंचे और तहरीर दी. जिस पर अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Story