राजस्थान

आगामी 16 जुलाई को ब्रह्म शक्ति महाकुंभ का होगा आयोजन

Shantanu Roy
14 July 2023 10:51 AM GMT
आगामी 16 जुलाई को ब्रह्म शक्ति महाकुंभ का होगा आयोजन
x
राजसमंद। राजसमंद में 16 जुलाई को ब्रह्म शक्ति महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. आयोजन को लेकर आज युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ के पदाधिकारियों ने धोइंदा में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। युवा ब्रह्म शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित के अनुसार 16 जुलाई को राजसमंद में ब्रह्म शक्ति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई को सुबह 11 बजे द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली से विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
जुलूस में ब्रह्म समाज के महिला-पुरुष समेत युवा शामिल होंगे। कलश यात्रा में विशेष रूप से 5100 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। जुलूस मंदिर से शुरू होकर चौपाटी, जलचक्की, नाथद्वारा रोड होते हुए धोइंदा बस स्टैंड पहुंचेगा। जहां भगवान परशुराम महादेव की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा. इसके बाद धोइंदा बस स्टैंड पर धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के भी शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से भी पदाधिकारी और समाज के लोग भाग लेंगे।
Next Story