x
जिससे पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जयपुर। शहर में एक महिला से उसी के परिचित युवक द्वारा रेप किया गया। आरोपी ने महिला को घर में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही आरोपी महिला को शादी करने का झांसा देकर आये दिन शोषण करता आ रहा था। इस वारदात के बाद आरोपी अपने दोस्त से रिलेशन बनाने का दबाव महिला पर डालने लगा। जिससे पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक महिला (30) निवासी बिहार ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया की लगभग 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह पति के साथ जयसिंहपुरा खोर में रह रही थी। उसका पति आये दिन शराब पी कर महिला से मार पीट करता था। इसी का फायदा उठा कर परिचित सुरज प्रकाश सैनी ने आए दिन पति के झगड़े से बचाने के लिए महिला को अपने पति से तलाक लेने को कहा। तलाक के बाद आरोपी ने खुद शादी करने का ऑफर महिला को दिया।
मार्च 2022 को दोनों का तलाक होने के बाद आरोपी उसे घर ले जाकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। रात के समय आरोपी ने बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शादी करने का झांसा देकर लगातार रेप करता रहा। प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपी ने अपने दोस्त से रिलेशन बनाने का दबाव डालने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Rounak Dey
Next Story