राजस्थान

बड़ौली के तालाब में डूबने से बालक की मौत

Admin Delhi 1
7 Aug 2023 10:40 AM IST
बड़ौली के तालाब में डूबने से बालक की मौत
x

सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम बडोली में शनिवार शाम को शौच करने गए बालक की पैर फिसलने से तकिया वाले तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। रविवार को वजीरपुर के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बडौली की सरपंच के पति सुरेश चंद मीणा ने बताया कि शनिवार की शाम को रिक्की (8) पुत्र वीरा नट की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी । पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।

देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका रविवार को एसडीएम जवाहरलाल जैन तहसीलदार प्रवीण कुमार और थानाधिकारी की मौजूदगी में हमने मांग की है कि यह गरीब परिवार है काफी दिनों से बडोली में रहते हैं इनके पास न तो कोई राशन कार्ड है न ही कोई आवास है । जो भी संभव सहायता है सरकार की तरफ से दिलवाई जाए। प्रशासन के आश्वासन पर सहमति बनने के बाद बालक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Next Story