राजस्थान
19 दिन पहले बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात के दोनों आरोपी हिरासत में
Tara Tandi
27 May 2024 12:54 PM IST

x
सिहोरी : जिले के पालड़ी एम थानांतर्गत चोटिला गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ 19 दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और सोजत रोड पुलिस थाना के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें 1 भाई के खिलाफ 19 तो दूसरे के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं।
पालड़ी एम थानाधिकारी हुकमसिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में पाली निवासी मदनलाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गत 7 मई को चोटिला गांव में रूपाराम पुत्र वीरबाणजी के गले में पहना सोने का फूल छीनकर भाग गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। लूटे गए सामान की बरामदगी के साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस थाना सोजत रोड के हिस्ट्रीशीटर हैं।
Tags19 दिन बुजुर्गलूट वारदातदोनों आरोपी हिरासत में19 days oldrobbery incidentboth accused in custodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





