राजस्थान
बूथ अवेयरनेस ग्रुप द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा मतदाताओं को जागरूक
Tara Tandi
10 April 2024 6:15 PM IST

x
जालोर । लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को 26 अप्रेल, मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा हैं साथ ही टीम सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए ग्राम स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर लोकसभा आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमुखीकरण का कार्य भी किया जा रहा हैं।
गुरूवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक
लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए स्वीप गतिविधि के तहत 11 अप्रेल, गुरूवार को उपखण्ड, तहसील व ग्राम पंचयत मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर 26 अप्रेल, मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व स्वीप प्रभारी जवाहर चौधरी ने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत 11 अप्रेल, गुरूवार को उपखण्ड, तहसील व ग्राम पंचयत मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर 26 अप्रेल, मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा। मतदाता जागरूकता रैली में राजकीय व निजी महावि़ालयों, विद्यालयों के ईएलसी छात्र-छात्राएँ एवं वीएएफ प्रभारी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट विद्यार्थी, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी, आईटीआई प्रशिक्षणार्थी, शहरी व ग्रामीण मनरेगा मजदूर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवं समस्त कार्यालयों के अधिकारी-कार्मिक इत्यादि भाग लेंगे।
Tagsबूथ अवेयरनेसग्रुप द्वाराघर-घर जाकरमतदाताओंजागरूकBooth awarenessby groupsby going door to doormaking voters awareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





