राजस्थान

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

Admin Delhi 1
26 July 2023 5:50 AM GMT
तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल
x

बीकानेर न्यूज़: बीकानेर जिले के हेमासर गांव में मंगलवार को एक तेज गति से आ रही बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कैम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार रतनगढ़ के बुधवाली निवासी नंदू सिंह पुत्र सुमेरसिंह बोलेरो कैम्पर से बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। हेमासर के पास हाइवे पर बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में नंदू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कैम्पर भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाइवे टोल की टीम मौके पर पहुंची।​​​​​​​ आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर हेड कांस्टेबल हवासिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हादसा कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।

Next Story